सूरह आल-इमरान ३:१६३

३:१६३

هُمْ دَرَجَـٰتٌ عِندَ ٱللَّهِ ۗ وَٱللَّهُ بَصِيرٌۢ بِمَا يَعْمَلُونَ

लिप्यंतरण

hum darajātun ʿinda l-lahi wal-lahu baṣīrun bimā yaʿmalūna

Maulana Azizul Haque al-Umari

अल्लाह के पास उनके (विभिन्न) दर्जे हैं, तथा वे जो कुछ कर रहे हैं अल्लाह उसे देख रहा है।

संदर्भ में पढ़ें

  1. ३:१६१

    यह किसी नबी के लिए संभव नहीं है कि ग़नीमत के धन में ख़यानत करे, और जो ख़यानत करेगा तो जो उसने ख़यानत की होगी उसके साथ क़ियामत के दिन उपस्थित होगा। फिर प्रत्येक प्राणी को उसके किए का पूरा-पूरा बदला दिया जाएगा और उनपर अत्याचार नहीं किया जाएगा।

  2. ३:१६२

    तो क्या जिसने अल्लाह की प्रसन्नता का अनुसरण किया, उस व्यक्ति के समान हो सकता है जो अल्लाह का क्रोध लेकर वापस हुआ और जिसका आवास नरक हैॽ और वह बहुत बुरा ठिकाना है।

  3. ३:१६३

    अल्लाह के पास उनके (विभिन्न) दर्जे हैं, तथा वे जो कुछ कर रहे हैं अल्लाह उसे देख रहा है।

  4. ३:१६४

    निःसंदेह अल्लाह ने ईमान वालों पर बड़ा उपकार किया कि उनके अंदर उन्हीं में से एक रसूल भेजा, जो उन्हें (अल्लाह) की आयतें पढ़कर सुनाता है और उन्हें पवित्र करता है तथा उन्हें किताब (क़ुरआन) और ह़िकमत (सुन्नत) की शिक्षा देता है। निःसंदेह वे इससे पहले खुली गुमराही में थे।

  5. ३:१६५

    क्या जब तुम्हें एक ऐसी विपत्ति पहुँची, जिसकी दोगुनी विपत्ति तुम (काफ़िरों को) पहुँचा चुके थे, तो तुम कहने लगे कि : यह कहाँ से आ गई? (ऐ नबी!) कह दीजिए : यह तुम्हारे ही पास से आई है। निःसंदेह अल्लाह हर चीज़ पर सर्वशक्तिमान है।

पढ़ना जारी रखें

तफ़सीर

स्रोत: Ibn Kathir (Abridged)

Among the Qualities of Our Prophet Muhammad are Mercy and Kindness Allah addresses His Messenger and reminds him and the believers of the favor that He has made his heart and words soft for his Ummah, those who follow his command and refrain from what he prohibits. فَبِمَا رَحْمَةٍ مِّنَ اللَّهِ لِنتَ لَهُمْ (And by the mercy of Allah, you dealt with them gently) 3:159. meaning, who would have made you this kind, if it was not Allah's mercy for…

पूरी तफ़सीर पढ़ें