सूरह आल-इमरान ३:१३८

३:१३८

هَـٰذَا بَيَانٌ لِّلنَّاسِ وَهُدًى وَمَوْعِظَةٌ لِّلْمُتَّقِينَ

लिप्यंतरण

hādhā bayānun lilnnāsi wahudan wamawʿiẓatun lil'muttaqīna

Maulana Azizul Haque al-Umari

यह (क़ुरआन) लोगों के लिए (सत्य का) वर्णन और (अल्लाह का) भय रखने वालों के लिए मार्गदर्शन और उपदेश है।

संदर्भ में पढ़ें

  1. ३:१३६

    वही लोग हैं जिनका बदला उनके पालनहार की ओर से क्षमा तथा ऐसे बाग़ हैं जिनके नीचे से नहरें बहती होंगी। उनमें वे सदैव रहेंगे। औ क्या ही अच्छा बदला है नेक काम करने वालों का।

  2. ३:१३७

    तुमसे पहले भी समान परंपराएं (परिस्थितियाँ) गुज़र चुकी हैं। इसलिए तुम धरती में चलो-फिरो और देखो कि झुठलाने वालों का अंत कैसे हुआॽ

  3. ३:१३८

    यह (क़ुरआन) लोगों के लिए (सत्य का) वर्णन और (अल्लाह का) भय रखने वालों के लिए मार्गदर्शन और उपदेश है।

  4. ३:१३९

    और तुम कमज़ोर न बनो और न ही शोक करो। और तुम ही सर्वोच्च रहोगे, यदि तुम ईमान वाले हो।

  5. ३:१४०

    यदि तुम्हें आघात पहुँचा है, तो उन लोगों को भी इसी के समान आघात पहुँच चुका है। तथा इन दिनों को हम लोगों के बीच फेरते रहते हैं। और ताकि अल्लाह उन लोगों को जान ले जो ईमान वाले हैं, और तुममें से कुछ लोगों को शहादत नसीब करे। और अल्लाह अत्याचार करने वालों को पसंद नहीं करता।

पढ़ना जारी रखें

तफ़सीर

स्रोत: Ibn Kathir (Abridged)

The Wisdom Behind the Losses Muslims Suffered During Uhud Allah states to His believing servants who suffered losses in the battle of Uhud, including seventy dead, قَدْ خَلَتْ مِن قَبْلِكُمْ سُنَنٌ (137... Many similar ways (and mishaps of life) were faced before you), for the previous nations who followed their Prophets before you, they too suffered losses. However, the good end was theirs, and the ultimate defeat was for the disbelievers. This…

पूरी तफ़सीर पढ़ें