सूरह अल-इसरा १७:६६

१७:६६

رَّبُّكُمُ ٱلَّذِى يُزْجِى لَكُمُ ٱلْفُلْكَ فِى ٱلْبَحْرِ لِتَبْتَغُوا مِن فَضْلِهِۦٓ ۚ إِنَّهُۥ كَانَ بِكُمْ رَحِيمًا

लिप्यंतरण

rabbukumu alladhī yuz'jī lakumu l-ful'ka fī l-baḥri litabtaghū min faḍlihi innahu kāna bikum raḥīman

Maulana Azizul Haque al-Umari

तुम्हारा पालनहार वह है, जो तुम्हारे लिए समुद्र में नौका चलाता है, ताकि तुम उसका अनुग्रह (रोज़ी) तलाश करो। निःसंदेह वह तुमपर अत्यंत दयालु है।

संदर्भ में पढ़ें

  1. १७:६४

    उनमें से जिस पर तेरा बस चल सके, उसे अपनी आवाज़ से बहका ले, और उनपर अपने सवार और प्यादे चढ़ा ला, तथा धन और संतान में उनका साझी बन जा, और उनसे झूठे वादे कर। और शैतान उनसे जो वादा करता है, वह धोखे के सिवा कुछ नहीं होता।

  2. १७:६५

    निःसंदेह मेरे (सच्चे) बंदों पर तेरा कोई वश नहीं चल सकता और आपका पालनहार संरक्षक के रूप में काफ़ी है।

  3. १७:६६

    तुम्हारा पालनहार वह है, जो तुम्हारे लिए समुद्र में नौका चलाता है, ताकि तुम उसका अनुग्रह (रोज़ी) तलाश करो। निःसंदेह वह तुमपर अत्यंत दयालु है।

  4. १७:६७

    और जब समुद्र में तुमपर कोई आपदा आती है, तो अल्लाह के सिवा तुम जिन्हें पुकारते हो, गुम हो जाते हैं, फिर जब वह (अल्लाह) तुम्हें बचाकर थल तक पहुँचा देता है, तो (उससे) मुँह फेर लेते हो। और मनुष्य बहुत ही कृतघ्न है।

  5. १७:६८

    क्या तुम इस बात से निश्चिंत हो गए हो कि अल्लाह तुम्हें थल की ओर ले जाकर (धरती में) धँसा दे या तुमपर पत्थरों की बारिश कर दे, फिर तुम अपना कोई संरक्षक न पाओ?

पढ़ना जारी रखें

तफ़सीर

स्रोत: Ibn Kathir (Abridged)

Ships are a Sign of the Mercy of Allah Allah tells us of His kindness towards His servants by subjugating for them ships on the sea. He makes it easy for them to use ships to serve their interests, seeking His bounty through trade between one region and another. He says: إِنَّهُ كَانَ بِكُمْ رَحِيمًا (Truly, He is ever Most Merciful towards you.) meaning, He does this for you out of His grace and mercy towards you.

पूरी तफ़सीर पढ़ें