सूरह अल-आराफ ७:१७७

७:१७७

سَآءَ مَثَلًا ٱلْقَوْمُ ٱلَّذِينَ كَذَّبُوا بِـَٔايَـٰتِنَا وَأَنفُسَهُمْ كَانُوا يَظْلِمُونَ

लिप्यंतरण

sāa mathalan l-qawmu alladhīna kadhabū biāyātinā wa-anfusahum kānū yaẓlimūna

Maulana Azizul Haque al-Umari

उन लोगों की मिसाल बहुत बुरी है, जिन्होंने हमारी आयतों को झुठलाया और वे अपने ही ऊपर अत्याचार करते रहे।

संदर्भ में पढ़ें

  1. ७:१७५

    और उन्हें उस व्यक्ति का हाल पढ़कर सुनाएँ, जिसे हमने अपनी आयतें प्रदान कीं, तो वह उनसे निकल गया। फिर शैतान उसके पीछे लग गया, तो वह गुमराहों में से हो गया।

  2. ७:१७६

    और यदि हम चाहते, तो उन (आयतों) के द्वारा उसका पद ऊँचा कर देते, परंतु वह धरती से चिमट गया और अपनी इच्छा के पीछे लग गया। अतः उसकी दशा उस कुत्ते के समान हो गई, जिसे हाँको, तब भी जीभ निकाले हाँफता रहे और छोड़ दो, तब भी जीभ निकाले हाँफता है। यह उन लोगों की मिसाल है, जिन्होंने हमारी आयतों को झुठलाया। तो आप ये कथाएँ (उन्हें) सुना दें, ताकि वे सोच-विचार करें।

  3. ७:१७७

    उन लोगों की मिसाल बहुत बुरी है, जिन्होंने हमारी आयतों को झुठलाया और वे अपने ही ऊपर अत्याचार करते रहे।

  4. ७:१७८

    जिसे अल्लाह मार्गदर्शन प्रदान कर दे, तो वही मार्गदर्शन पाने वाला है और जिसे वह गुमराह कर दे, तो वही घाटा उठाने वाले हैं।

  5. ७:१७९

    और निःसंदेह हमने बहुत-से जिन्न और इनसान जहन्नम ही के लिए पैदा किए हैं। उनके दिल हैं, जिनसे वे समझते नहीं, उनकी आँखें हैं, जिनसे वे देखते नहीं और उनके कान हैं, जिनसे वे सुनते नहीं। ये लोग पशुओं के समान हैं; बल्कि ये उनसे भी अधिक गुमराह हैं। यही लोग हैं जो ग़फ़लत में पड़े हुए हैं।

पढ़ना जारी रखें

तफ़सीर

स्रोत: Ibn Kathir (Abridged)

Story Bal`am bin Ba`ura `Abdur-Razzaq recorded that `Abdullah bin Mas`ud said that Allah's statement, وَاتْلُ عَلَيْهِمْ نَبَأَ الَّذِى ءاتَيْنَـهُ ءَايَـتِنَا فَانْسَلَخَ مِنْهَا (And recite to them the story of him to whom We gave Our Ayat, but he threw them away) "Is about Bal`am bin Ba`ura' a man from the Children of Israel." Shu`bah and several other narrators narrated this statement from Mansur who got it from Ibn Mas`ud. Sa`id bin Abi…

पूरी तफ़सीर पढ़ें