सूरह अन-नमल २७:८२

२७:८२

۞ وَإِذَا وَقَعَ ٱلْقَوْلُ عَلَيْهِمْ أَخْرَجْنَا لَهُمْ دَآبَّةً مِّنَ ٱلْأَرْضِ تُكَلِّمُهُمْ أَنَّ ٱلنَّاسَ كَانُوا بِـَٔايَـٰتِنَا لَا يُوقِنُونَ

लिप्यंतरण

wa-idhā waqaʿa l-qawlu ʿalayhim akhrajnā lahum dābbatan mina l-arḍi tukallimuhum anna l-nāsa kānū biāyātinā lā yūqinūna

Maulana Azizul Haque al-Umari

और जब उनपर बात पूरी हो जाएगी, तो हम उनके लिए धरती से एक पशु निकालेंगे, जो उनसे बात करेगा कि निश्चय लोग हमारी आयतों पर विश्वास नहीं करते थे।

संदर्भ में पढ़ें

  1. २७:८०

    निःसंदेह आप मुर्दों को नहीं सुना सकते और न बहरों को अपनी पुकार सुना सकते, जब वे पीठ फेरकर पलट जाएँ।

  2. २७:८१

    तथा न आप कभी अंधों को उनकी गुमारही से हटाकर सीधे मार्ग पर लाने वाले हैं। आप तो बस उन्हीं को सुना सकते हैं, जो हमारी आयतों पर ईमान रखते हैं। सो वही आज्ञाकारी हैं।

  3. २७:८२

    और जब उनपर बात पूरी हो जाएगी, तो हम उनके लिए धरती से एक पशु निकालेंगे, जो उनसे बात करेगा कि निश्चय लोग हमारी आयतों पर विश्वास नहीं करते थे।

  4. २७:८३

    तथा जिस दिन हम प्रत्येक समुदाय में से उन लोगों का एक गिरोह एकत्र करेंगे, जो हमारी आयतों को झुठलाया करते थे, फिर उन्हें श्रेणियों में बांटा जाएगा।

  5. २७:८४

    यहाँ तक कि जब वे आ जाएँगे, तो (अल्लाह) फरमाएगा : क्या तुमने मेरी आयतों को झुठला दिया, हालाँकि तुमने उनका पूर्ण ज्ञान प्राप्त नहीं किया था, या क्या था जो तुम किया करते थे?

पढ़ना जारी रखें

तफ़सीर

स्रोत: Ibn Kathir (Abridged)

The Emergence of the Beast of the Earth This is the beast which will emerge at the end of time, when mankind has become corrupt and neglected the commands of Allah and changed the true religion. Then Allah will cause a beast to emerge from the earth. It was said that it will be brought from Makkah, or from somewhere else, as we shall discuss in detail below, if Allah wills. The beast will speak to people about matters. Ibn `Abbas, Al-Hasan and…

पूरी तफ़सीर पढ़ें